Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे पंचायत और निकाय चुनाव! IAS ऋचा शर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

October 14, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Breaking
CG Breaking
CG Breaking

 

रायपुर। प्रदेश सरकार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ करा सकती है। एक प्रदेश एक चुनाव के फामूर्ले पर काम कर रही विष्‍णुदेव साय सरकार ने दोनों चुनाव एक साथ कराने के लिए आईएएस ऋचा शर्मा की अध्‍यक्षता में पांच सदस्‍यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने राज्‍य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

सूत्रों के अनुसार ऋचा शर्मा की अध्‍यक्षता वाली कमेटी ने पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ कराए जाने की सिफारिश की है। कमेटी ने कहा कि इससे धन और पैसे की बचत के साथ ही विकास कार्यों में तेजी से होंगे। अभी दोनों चुनाव अलग-अलग कराए जा रहे हैं, इसके लिए आचार संहित भी दो बार लगाई जाती है। इससे विकास के काम प्रभावित होते हैं। दो बार चुनाव कराए जाने से मैन पॉवर भी ज्‍यादा लगता है। ऐसे में दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने से इन सब की बचत होगी।

RELATED POSTS

View all

view all