Live Khabar 24x7

Pariksha Pe Charcha : कांकेर के कैफुर रहमान ने PM मोदी से पूछा – परीक्षा के दौरान घबराहट में गलतियां करने से कैसे बचे ? फिर मिला ये जवाब

January 29, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Pariksha Pe Charcha : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों के साथ चर्चा कर रहे है। जिसमें में परीक्षा के दौरान जरूरी बातों को ख्याल रखने, मनोबल ऊंचा रखने और परीक्षा की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन कर रहे। चर्चा में देशभर से विद्यार्थी जुड़ रहे है। वहीं राजधानी रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरिम में भी सीएम विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ मौजूद है और परीक्षा पे चर्चा के सीधे प्रसारण कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

परीक्षा पे चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पास में छत्तीसगढ़ के सुकमा की छात्रा उमेश्वरी को बैठाया है। प्रधानमंत्री मोदी स्कूली बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा दिलाने के टिप्स दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी से छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों ने भी सीधी बात की है।

इधर दौरान कांकेर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र शेख कैफुर रहमान ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा – परीक्षा के दौरान अधिकांश छात्र घबराहट महसूस करते हैं, जैसा कि प्रश्नों को सही ढंग से न पढ़ना आदि…मेरा आपसे प्रश्न है कि इन गलतियों से कैसे बचा जाए कृपया अपना मार्गदर्शन दें ? जिस पर प्रधानमंत्री ने तनाव से मुक्त होकर परीक्षा देने की नसीहत दी। साथ ये भी कहा कि परीक्षा केंद्र में आप उलझनों को मन मस्तिष्क से निकालकर दाखिल हो। प्रश्न का जवाब लिखने से पहले एक बार में समझ नहीं आने पर दोबारा पढ़े। प्रश्न को बेहतर ढंग से समझकर ही उसका सही उत्तर लिखा जा सकता है।

परीक्षा पे चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पास में छत्तीसगढ़ के सुकमा की छात्रा उमेश्वरी को बैठाया। प्रधानमंत्री मोदी स्कूली बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा दिलाने के टिप्स दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी से छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों ने भी सीधी बात की है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all