Paris Olympics 2024 : अमन सेहरावत ने देश को दिलाया एक और ब्रॉन्ज़ मेडल, लेकिन सफर बिल्कुल नहीं था आसान, 10 घंटे में घटाया 4.6 किलो वजन
August 10, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। Paris Olympics 2024 : भारत के लिए 9 अगस्त का दिन भी यादगार रहा। दरअसल पहलवान अमन सेहरावत ने देश को एक और मेडल दिलाया हैं। अमन ने महज 21 साल की उम्र में देश के लिए पेरिस ओलंपिक में रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय दल में मौजूद एक इकलौते पुरुष रेसलर ने इतिहास रच दिया।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सेमीफाइनल मैच के बाद अमन का वजन 4.6 किलो बढ़ गया था। इसके बाद उन्होंने 10 घंटे कड़ी मेहनत की और मैच से पहले वजन घटाया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले से पहले अमन पूरी रात नहीं सोए और अपने वजन को कम करने में लगे रहे। बता दें कि, विनेश फोगाट को बढ़े वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालिफाई कर दिया गया।
आज के मुकाबलों की लिस्ट-

RELATED POSTS
View all