Live Khabar 24x7

Paris Olympics 2024 : आज से पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 खिलाड़ी बिखेरेंगे जलवा, PM मोदी और CM साय ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

July 27, 2024 | by Nitesh Sharma

peris

 

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। Paris Olympics 2024 : आज से फ्रांस की राजधानी में ओलंपिक की शुरुआत हो गई है। जिसमें 117 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने कहा है कि भारत का हर खिलाड़ी देश का गौरव है।

भारतीय खिलाड़ी शनिवार को हॉकी, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, बैडमिंटन जैसे खेलों में प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। इससे पहले ही देश के प्रधानमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पेरिस ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो रही है और इसके लिए मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। हर खिलाड़ी भारत का गौरव है। उम्मीद है कि ये सभी अपनी चमक बिखेरेंगे और खेल भावना का परिचय देंगे। साथ ही हमें अपने बेहतरीन प्रदर्शन से प्रेरित करेंगे।”

CM साय ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय दल के सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी मां भारती के गर्व हैं, जो अपने मेहनत और समर्पण से समूचे भारतवासी को गौरवान्वित करते हैं। आप सभी के साथ 140 करोड़ भारतवासियों की आशाएं, प्रेम और आशीर्वाद है। निश्चित ही आप सभी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और ओलंपिक में भारत की विजय पताका फहराकर समूचे विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाएंगे। स्वर्णिम प्रदर्शन के लिए आप सभी को मेरी पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।

RELATED POSTS

View all

view all