Live Khabar 24x7

Paris Olympics 2024 : भारतीय हॉकी टीम पहुंची सेमीफाइनल, ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया

August 4, 2024 | by Nitesh Sharma

Paris Olympics 2024

 

नई दिल्ली। Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम अद्भुत प्रदर्शन कर रही है। आज क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूट में 4-2 हराया है। फुल टाइमं में दोनों टीमों ने 1-1 स्कोर किया था। शूटआउट में भारत ने लगातार 4 गोल किए। ब्रिटेन की टीम सिर्फ दो गोल कर पाई। भारतीय गोलकीपर श्रीजेश जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 2 गोल बचाए।

भारतीय टीम की यह जीत इसलिए भी अहम है, क्योंकि टीम सिर्फ 10 खिलाड़ियों से खेल रही थी। 60 मिनट के खेल में 48 मिनट भारतीय डिफेंडर अमित रोहिदास मैच से बाहर रहे। उन्हें रेफरी ने 12वें मिनट में रेड कार्ड दिया था, हालांकि रेफरी का यह फैसला विवादों में आ गया। पूर्व भारतीय ओलिंपियन जुगराज सिंह ने कहा कि इस फाउल के लिए यलो कार्ड देना ही काफी था।

RELATED POSTS

View all

view all