Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में आज भारत के कई खिलाड़ी बिखेरेंगे जलवा, देश को मिल सकता है एक और पदक, यहां देखें आज के मुकाबलों की लिस्ट
August 1, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारत को एक और मेडल मिलने की उम्मीद है। आज दोपहर 1.00 बजे निशानेबाजी में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट के फाइनल स्वप्निल कुसाले उतरने वाले हैं। अभी तक भारत के नाम सिर्फ 2 पदक आए हैं। यह दोनों मेडल शूटिंग में स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज दिलाए हैं। पहला उन्होंने सिंगल्स मुकाबले में दिलाया था। फिर चौथे दिन मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दिलाया।
आइए जानते हैं छठे दिन भारत का फुल शेड्यूल…
| खेल | स्पर्धा | खिलाड़ी | समय (भारतीय समयानुसार) |
| एथलेटिक्स | पुरुष 20 किमी रेस वाक | परमजीत सिंह बिष्ट, अक्षदीप सिंह, विकास सिंह | सुबह 11:00 बजे से |
| गोल्फ | पुरुष व्यक्तिगत फाइनल | गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा | दोपहर 12:30 बजे से |
| एथलेटिक्स | महिला 20 किमी रेस वाक | प्रियंका | दोपहर 12:50 बजे से |
| निशानेबाजी | पुरुष राइफल 50 मीटर थ्री पोजीशन (फाइनल) | स्वप्निल कुसाले | दोपहर 1:00 बजे से |
| महिला राइफल 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (क्वालिफिकेशन) | सिफत कौर सामरा और अंजुम मौदगिल | दोपहर 3:30 बजे से | |
| हॉकी | ग्रुप चरण मैच | भारत बनाम बेल्जियम | दोपहर 1:30 बजे |
| मुक्केबाजी | महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टर फाइनल) | निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) | दोपहर 2:30 बजे से |
| तीरंदाजी | पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन) | प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) | दोपहर 2:30 बजे से |
| पुरुष व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन) | प्रवीण जाधव (यदि 1/32 में जीते तब) | दोपहर 3:10 बजे से | |
| नौकायन | पुरुष डिंगी रेस 1 | विष्णु सरवनन | दोपहर 3:45 बजे |
| पुरुष डिंगी रेस 2 | विष्णु सरवनन | रेस 1 के बाद | |
| महिला डिंगी रेस 1 | नेथ्रा कुमानन | शाम 7:05 बजे से | |
| महिला डिंगी रेस 2 | नेथ्रा कुमानन | रेस 1 के बाद |
RELATED POSTS
View all