Live Khabar 24x7

Parliament Monsoon Session : संसद के 8वें दिन भी गरमाया मणिपुर का मुद्दा, विपक्षी दलों ने जमकर किया हंगामा, दोनों सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

July 31, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Parliament Monsoon Session : संसद के मानसून सत्र के 8 वें दिन भी मणिपुर का मुद्दा गरमाया। दोनों सदनों के कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। जिसके बाद शुरुआत से दोनों सदनों में विपक्षी दलों ने मणिपुर पर चर्चा को लेकर जबरदस्त हंगामा किया। जिसके चलते लोकसभा के साथ राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित करे दी गई है।

Parliament Monsoon Session : संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ। लेकिन पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा को लेकर लगातार हो रहे हंगामें की वजह से संसद की कार्यवाही प्रभावित हुई। पिछले 7 दिनों से दोनो सदनों की कार्यवाही ठप है।

मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा सभापति से आज दोपहर 2 बजे मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने का आग्रह किया है।

RELATED POSTS

View all

view all