Live Khabar 24x7

Parliament Monsoon Session : BJP की संसदीय दल की बैठक में पहुंचे PM Modi, इस मुद्दे पर अड़ा विपक्ष

July 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Parliament Monsoon Session : आज संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन हैं। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से भाजपा ने संसद में जारी गतिरोध के बीच संसदीय समिति की बैठक बुलाई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। यह बैठक संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में चल रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं।

इस मूड पर अड़ा विपक्ष
विपक्ष मणिपुर के मुद्दे पर संसद में पीएम मोदी का बयान और विस्तृत चर्चा की मांग कर रहे है। जबकि सरकार गृहमंत्री अमित शाह के जवाब के साथ अल्पकालिक चर्चा के लिए तैयार है। वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान पर अड़ा है।

आप सांसद संजय सिंह ने मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं। हमारी बस ये मांग है कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर संसद में बयान दें।

लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा को आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गाय है.

RELATED POSTS

View all

view all