Live Khabar 24x7

Parliament Monsoon Session : अविश्वास प्रस्ताव पर आज बोलेंगे राहुल गांधी, मोदी सरकार पर जमकर करेंगे प्रहार

August 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Parliament Monsoon Session : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज लोकसभा में बोलेंगे। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि राहुल दोपहर 12 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे। बता दे कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का आज दूसरा दिन है और आज राहुल गांधी सरकार को घेर सकते हैं।

अविश्वास प्रस्ताव के पहले दिन राहुल गांधी को लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करनी थी लेकिन कांग्रेस ने ऐन वक्त पर राहुल गांधी की जगह गौरव गोगोई ने कमान संभाली थी। इस चर्चा में निर्मला सीतारमण और अमित शाह भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आज राज्यवर्धन सिंह राठौर, रामकृपाल यादव और लॉकेट चटर्जी का नाम भी आज बोलने वालों की लिस्ट में है।

भाजपा सांसदों का प्रदर्शन
दिल्ली: भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। सांसदों द्वारा ‘भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो’ और ‘तुष्टीकरण भारत छोड़ो’ के नारे लगाए गए।

RELATED POSTS

View all

view all