Live Khabar 24x7

Parliament Monsoon Session : संसद में दूसरे दिन भी मणिपुर पर जबरदस्त हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही 24 जुलाई तक स्थगित

July 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Parliament Monsoon Session : लोकसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। इस दौरान एक बार फिर मणिपुर पर विपक्ष ने अपना प्रहार जारी रखा। वहीं आज लोकसभ की कार्यवाही कुल 19 मिंट तक चली। जिसके बाद इसे अगले दिन यानी 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है। सुबह 11 बजे लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया, ‘सरकार मणिपुर पर चर्चा करने को तैयार है। कुछ दल हैं जो सदन चलने नहीं देना चाहते।’

दूसरी ओर राज्यसभा की कार्यवाही कुल 18 मिनट चली फिर इसे भी 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने संसद के दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया है।

Read More : CG Vidhansabha Monsoon Session : अजय चंद्राकर ने जब कुत्ते को कहा I LOVE YOU, CM बघेल भी हो गए लोटपोट, बोले – बदल गए है विधायक जी के शौंक

Parliament Monsoon Session : विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा में रूल 193 और राज्यसभा में रूल 176 और रूल 267 के तहत नोटिस दिए हैं। लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, मनिकम टैगोर और राज्यसभा में आप सांसद संजय सिंह और RJD नेता मनोज कुमार झा सहित कई सांसदों ने नोटिस देकर मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने की मांग रखी।

गुरुवार को मानसून सेशन के पहले दिन भी संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने मणिपुर घटना पर हंगामा शुरू कर दिया था। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी।

RELATED POSTS

View all

view all