Parliament Session 2024 : आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, भर्तृहरि महताब ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में ली शपथ
June 24, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। Parliament Session 2024 : आज 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो गई है। भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब ने 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई।
बता दे कि 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को संसद के निचले सदन का अस्थाई अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किए जाने के कारण सत्र के दौरान लोकसभा में शोरगुल होने के आसार हैं। इसके अलावा एग्जिट पोले और NEET और UGC-NET परीक्षा को लेकर भी हंगामा संभव है।
Read More : Modi Cabinet meeting : पहली ही कैबिनेट में पीएम मोदी ने लिये बड़े फैसले, गरीबों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान
28 जून और 1 जुलाई को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा होगी। 2 जुलाई को लोकसभा और 3 जुलाई को राज्यसभा में प्रधानमंत्री चर्चा का जवाब देंगे। इसके बाद दोनों सदन संक्षिप्त अवधि के लिए स्थगित किए जाएंगे। 22 जुलाई से फिर सत्र आरंभ होगा, जिसमें केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।
#WATCH दिल्ली: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र नए संसद भवन में शुरू हुआ। नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह थोड़ी देर में होगा। pic.twitter.com/yNaq1R7XAL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2024
RELATED POSTS
View all