Live Khabar 24x7

Parliament Session : सुरक्षा में चूक को लेकर संसद में भारी हंगामा, विपक्ष कर रही गृहमंत्री अमित शाह के इस्‍तीफे की मांग

December 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Parliament Session : कल संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई हैं। जहां 2 युवक सदन में घुस गए। वहीं कुछ और लोगों ने सदन के बहार हंगामा किया। इस मामले पर गृह मंत्रालय ने जांच के निर्देश दे दिए हैं। वहीं लोकसभा सचिवायल के सात कर्मचारियों को सस्‍पेंड कर दिया गया है। इस पूरे मामले को लेकर आज सदन में विपक्ष ने हंगामा किया। जिसके चले कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई हैं।

Read More : Parliament Session 2023 : शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र, पीएम ने किया 3 राज्यों में जीत का जिक्र, हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित

विपक्षी सांसद गृहमंत्री अमित शाह के इस्‍तीफे की मांग कर रहे
संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर लोकसभा में विपक्षी सांसद जमकर हंगामा कर रहे हैं। लगातार नारेबाजी हो रही है। विपक्षी सांसद गृहमंत्री अमित शाह के इस्‍तीफे की मांग कर रहे हैं। विपक्षी सांसदों का कहना है कि संसद की सुरक्षा में चूक के लिए गृहमंत्री जिम्‍मेदार हैं।

बता दे कि मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। पूछताछ में गिरफ़्तार चारों आरोपियों ने ख़ुलासा किया है कि वो किसान, बेरोज़गारी, मणिपुर के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराना चाहते थे। सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपी सोशल मीडिया पेज भगत सिंह फ़ैन क्लब से जुड़े हुए हैं। इन सभी की मुलाक़ात क़रीब डेढ़ साल पहले मैसूर में हुई थी। संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर 2023 से शुरू हुआ था, सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा।

RELATED POSTS

View all

view all