Parliament Session : सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगी चर्चा, राहुल गांधी संभालेंगे कमान! देखें Live
August 8, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Parliament Session : केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा से दिल्ली सर्विस बिल पास करा लिया है। आज से विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले विपक्षी गठबंधन भी बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की रणनीति बनाई जाएगी। बता दें कि भाजपा की भी संसदीय दल की बैठक हो रही है
सांसद डेरेक ओ ब्रायन पूरे सत्र के लिए निलंबित
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा सभापति ने पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी।
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा के संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बता दिया। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति करता है। 12 बजे के बाद कार्यवाही फिर से शुरू हो गई हैं।
RELATED POSTS
View all