Live Khabar 24x7

Parliament Session : संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन, नए भवन प्रवेश से पहले सांसदों का ग्रुप फोटो सेशन, देखें तस्वीरें

September 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Parliament Session : संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। गणेश चतुर्थी के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को नया संसद भवन भेंट करने जा रहे है। आज की कार्यवाही नए संसद भवन में होगी। इससे पहले सांसदों का फोटो सेशन देखने को मिला है।

जिसमें सभी सांसद पहुंच रहे है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की प्रति लेकर नए भवन में प्रवेश करेंगे। इस दौरान, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी नए भवन के सेंट्रल हॉल में अपना संबोधन देंगे।

इस ग्रुप फोटो सेशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसद आज के संसद सत्र से पहले संयुक्त फोटो सेशन के लिए एकत्र हुए। इस दौरान बीजेपी सांसद नरहरि अमीन बेहोश हो गए। वह अब ठीक हैं और फोटो सेशन का हिस्सा हैं।

संसद के पुराने भवन में फोटो सेशन के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद जुटे। इनमें पक्ष और विपक्ष के सभी नेता पहुंचे। साथ ही लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेता पहुंचे।

RELATED POSTS

View all

view all