Pawan Singh New Song : विवादों में घिरा पवन सिंह का ये गाना, लगा लिरिक्स चोरी का आरोप, जानें क्या हैं पूरा मामला…

Spread the love

Pawan Singh New Song : भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने को देशभर में खूब पसंद किया जाता हैं। वही हालही में रिलीज गाना ‘तू हमार देख’ को यूट्यूब पर खूब प्यार मिल रहा है। पवन सिंह के साथ इस गाने में सौम्या पांडे हैं। दोनों के बीच कभी प्यार तो कभी नोक-झोंक दिखाया गया है। गाने को पवन सिंह के साथ भोजपुरी की मशहूर गायिका शिल्पी राज ने गाया है।

Read More 

इसके लिरिक्स सत्यवीर सिंह ने लिखे हैं तथा म्यूजिक रौशन रॉक ने दिए हैं। वीडियो को रवि पंडित ने निर्देशित किया है तथा कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं।गाना यूट्यूब के VYRL भोजपुरी चैनल पर आया है। रिलीज के एक दिन में इसे 30 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। पवन सिंह और सौम्या पांडे ने अपने शानदार डांस से प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

गाने को जहां एक तबका पसंद कर रहा है तो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पवन सिंह पर गाना चोरी का आरोप लगाया है। दरअसल कई यूजर्स को लगा कि इसी से मिलते-जुलते लिरिक्स का गाना 5 महीने पहले आया था। उसे भोजपुरी के एक अन्य गायक लड्डू सिंह और शिल्पी राज ने गाया। वही इस पर लोगों ने कई सवाल उठाए है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *