PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर किया प्रहार, बोले- चुनावी चंदे का धंधा हो गया बेनकाब, रद्द की जाए भाजपा की मान्यता

Spread the love

 

रायपुर। चुनावी चंदे के इस खेल में भाजपा बेनकाब हो चुकी है। इसमें बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। चुनाव आयोग से मांग है कि भाजपा की मान्यता रद्द की जाए। यह बात पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चुनावी चंदे पर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूँ। कोर्ट की मदद से चुनावी चंदा की जानकारी सार्वजनिक हो पाई। केंद्र सरकार की मिलीभगत चुनावी चंदा में है। भाजपा की पोल इससे खुल गई है।

Read More : PCC चीफ बोले – लोकसभा चुनाव की तिथियों का स्वागत, हमारी तैयारियां पूरी, देश में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार…

उन्होंने कहा कि केंद्रीय जाँच एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग किया है। वसूली का टारगेट केंद्रीय जांच एजेंसियों को दिया गया। चुनावी चंदा का घोटाला अब तक सबसे बड़ा घोटाला है। पहले कंपनियों पर छापा फिर उससे चंदा वसूली किया गया। जिन कंपनियों ने चंदा दिया उसे बाद काम का ठेका दिया। चुनावी चंदे के इस खेल में भाजपा बेनकाब हो चुकी है। चुनाव आयोग से मांग है कि भाजपा की मान्यता रद्द की जाए।

उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट को PM केयर फंड का भी हिसाब माँगना चाहिए। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएग। भाजपा ने इलेक्ट्रॉल बॉन्ड को आधार बनाकर हफ्ता वसूलने का काम किया है। ये मोदी सरकार के रिश्वत लेने का नया तरीका है। और चंदा दो धंधा लो मुहिम चला रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान दीपक बैज ने बताया कि कांग्रेस आज छत्तीसगढ़ की बाकी बची 5 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *