Live Khabar 24x7

Petrol Diesel Price : आम आदमी को बड़ी राहत, आज से दो रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, केंद्र सरकार ने किया ऐलान…

March 15, 2024 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Petrol Diesel Price : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने आम आदमी के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। नई दरें आज से लागू होंगी। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर मिलेगी।

Read More : Petrol – Diesel Price Update : कच्चे तेल के भाव में आया उछाल, क्या बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? जानने के लिए पढ़े पूरी खबर…

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री ने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता के जरिए पीएम मोदी की सराहना की।

RELATED POSTS

View all

view all