सेंट्रल जेल फायरिंग मामले में फरार आरोपी की महापौर ढेबर के साथ फोटो वायरल, भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने पूछा – हर अपराध के पीछे कांग्रेस की संलिप्तता क्यों है?
November 5, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर : राजधानी रायपुर में सोमवार को सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग मामले में अब एक तस्वीर वायरल हो रही है। दरअसल, रायपुर जेल में फायरिंग के फरार आरोपी के महापौर एजाज के साथ फोटो वायरल हो रही है। जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरा आरोपी फरार है।
जिसकी फोटो महापौर एजाज ढेबर के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रायपुर जेल में फायरिंग के फरार आरोपी के महापौर एजाज के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। हर अपराध के पीछे कांग्रेस की संलिप्तता क्यों है ? दीपक बैज भूपेश बघेल जवाब दें।
RELATED POSTS
View all