Live Khabar 24x7

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी पिकअप, 20 लोग थे सवार, दो बच्चें लापता, खोजबीन जारी…

October 10, 2024 | by Nitesh Sharma

accident

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

सक्ती। जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के मोहगांव बरपाली के पास बड़ा हादसा हुआ हैं। बताया जा रहा है कि एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बड़ी नहर में गिर गई। पिकअप में ग्राम बैलाचुआ के 20 लोग सवार थे। सभी जगराता कार्यक्रम में प्रस्तुति देनेके लिए सलीहाभांठा जा रहे थे। बताया जा रहा हैं कि वाहन चलते समय ड्राइवर नशे में था। जिसके कारण यह हादसा हुआ हैं।

Read More : Accident : यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर ही मौत

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में गिरे पिकअप में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर का बेटा इंद्रा छह वर्ष और अशोक जायसवाल छह वर्ष का पता नहीं चल रहा है, खोजबीन जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all