Plane Crash : मॉस्को जा रहा यात्री विमान क्रैश, अफगानिस्तान के पर्वतीय इलाके में हुआ हादसा

Spread the love

 

नई दिल्ली। Plane Crash :  मॉस्को जा रहा मोरक्कन विमान क्रैश हो गया है। हादसा अफगानिस्तान के जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया। हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चला है कि वह किस एयर लाइन का था। डिटेल्स पता करने के लिए एक टीम मौके पर भेज दी गई है। जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, प्लेन जिस प्रांत Badakhshan में क्रैश हुआ है वह अफगानिस्तान का उत्तर-पूर्व का इलाका है। ये घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जान लें कि अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार है. इस प्लेन क्रैश के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

अफगानिस्तान की घटना पर अब DGCA का रिएक्शन भी आ चुका है। DGCA ने कहा है कि Badakhshan प्रांत के Kuran-Munjan और Zibak में Topkhana के पहाड़ों के पास एक प्लेन क्रैश हुआ है। यहां प्लेन DF 10 aircraft था. जो मोरक्को में रजिस्टर्ड है।

भारत का नहीं था कैश हुआ विमान

हालांकि, अब DGCA ने कंफर्म कर दिया है कि क्रैश हुआ विमान इंडियन प्लेन नहीं था। इंडियन प्लेन क्रैश होने के दावे गलत हैं। उस रास्ते भारत के विमान नहीं जाते हैं। वहीं, सिविल एविशन मिनिस्ट्री की तरफ से कहा गया है कि क्रैश हुई फ्लाइट भारत की नहीं थी। वह मोरक्को का छोटा एयरक्राफ्ट था।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *