ध्यान में लीन हुए PM मोदी, 1 जून तक रहेंगे ध्यानमग्न, सिर्फ लिक्विड डाइट का करेंगे सेवन
May 31, 2024 | by Nitesh Sharma

कन्याकुमारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) तमिलनाडु के कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल के ध्यान मंडपम में 45 घंटे के ध्यान पर बैठ चुके हैं। वह 1 जून तक ध्यानमग्न रहेंगे। मोदी उसी जगह ध्यान कर रहे हैं, जहां 1892 में स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।

बता दे कि 30 मई की शाम को चुनाव प्रचार थमने के बाद पीएम मोदी कन्याकुमारी पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने भगवती अम्मन मंदिर में पूजा अर्चना की।भगवती अम्मान मंदिर का उल्लेख प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। माना जाता है कि देवी कन्याकुमारी की मूर्ति की स्थापना 3000 साल पहले भगवान परशुराम ने की थी।
Read More : PM Modi Nomination Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, CM योगी भी रहे मौजूद, कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
पुजारियों के अनुसार, किसी प्रधानमंत्री ने पहली बार देवी के दर्शन किए हैं। धोती और सफेद शॉल ओढ़े पीएम मोदी ने मंदिर के गर्भगृह की परिक्रमा की। वहीं पुजारियों ने एक विशेष आरती की और उन्हें प्रसाद दिया। इसके बाद पीएम मोदी नाव से विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे, यहां वह मंडपम की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर कुछ देर खड़े रहे और बाद में ध्यान मंडपम में कठोर साधना में लीन हो गए।
पीएम मोदी ने गुरुवार 30 जून की शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान शुरू किया, जो 1 जून की शाम तक जारी रहेगा। बता दें, पीएम मोदी उसी शिला पर बैठकर ध्यान कर रहे हैं, जहां 1892 में स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था। पीएम अपने इस 45 घंटे के ध्यान के दौरान सिर्फ तरल आहार लगें।
RELATED POSTS
View all