Live Khabar 24x7

PM Modi Ayodhya Visit : अयोध्या में बोले पीएम मोदी- ‘आज पक्का घर सिर्फ रामलला को नहीं, देश के चार करोड़ गरीबों को भी मिला’

December 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

अयोध्या। PM Modi Ayodhya Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने रोड शो किया। साथ ही प्रदेश को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और नवनिर्मित महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे अयोध्या धाम का उद्घाटन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज छह नई वंदे भारत ट्रेनों और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Read More : PM मोदी ने किया अयोध्या के रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, सीएम योगी के साथ नए टर्मिनल भवन का कर रहे निरीक्षण

इस दौरान महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्घाटन पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, ‘पीएम मोदी ने वैश्विक मानकों वाला हवाईअड्डा मांगा था। इस हवाई अड्डे का निर्माण 500 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है और इसमें सालाना लगभग 10 लाख तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। दूसरे चरण में हवाई अड्डे का और विस्तार किया जाएगा। 3750 मीटर का रनवे बनाया जाएगा जिस पर बोइंग 777 और एयरबस 350 उतर सकेंगे। हवाई अड्डे का वर्तमान क्षेत्र 5 लाख वर्ग फुट तक विस्तारित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में कहीं ये बात

प्रधानमंत्री मोदी ने सम्बोधन के दौरान कहा कि, पीएम मोदी ने कहा कि देश के इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है। 1943 में आज के ही दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहरा कर भारत की आजादी का जयघोष किया था। ”दुनिया का कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाइयों को छूना है, तो उसे अपनी विरासत का ख्याल रखना होगा। राम लला तंबू में थे, आज पक्का घर है” सिर्फ राम लला को ही नहीं बल्कि देश के 400 करोड़ गरीबों को भी पक्का घर दिया गया।

RELATED POSTS

View all

view all