PM Modi Cabinet Meeting : मोदी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, आज शाम होगी बैठक, इन्हे मिल सकती मंत्रिपरिषद में जगह
July 3, 2023 | by livekhabar24x7.com
ई दिल्ली। PM Modi Cabinet Meeting : महाराष्ट्र के बाद अब केंद्रीय स्तर पर मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब से कुछ देर में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है। जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे है। यह बैठक दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में होने की उम्मीद है।
दरअसल,. कल अचानक महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार ने महराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ 8 और एनसीपी नेताओं ने मंत्री पद का शपथ किया। अब ऐसा माना जा रहा है कि केंद्रीय कैबिनेट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। आज होने वाली बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है।
Read More : PM मोदी ने Delhi Metro में किया सफर, यात्रियों से भी मिले, देखें Video…
नेता से केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मिलेगी जगह ?
PM Modi Cabinet Meeting : पीटीआई के मुताबिक, वरिष्ठ राकांपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, जिन्होंने शरद पवार को छोड़कर अजित पवार के साथ हाथ मिला लिया था, को केंद्र सरकार में संभावित नए मंत्रियों के बीच संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। वहीं भाजपा नेता और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी केंद्र सरकार में लाया जा सकता है। लेकिन कुछ सूत्रों का कहना है कि वह राज्य की राजनीती फिलहाल संभालेंगे।
हाल ही प्रधामंत्रीआवास पर इस मुद्दे को लेकर बड़ी बैठक भी की गई थी। जिससे अनुराग ठाकुर और धर्मेंद्र प्रदान को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बिहार बीजेपी में बदलाव होने की चर्चाएं तेज हैं।
PM Modi Cabinet Meeting : मीडिया जानकारी के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकरन ही मंत्रिपरिषद में फेरबदल किया जाएगा। भाजपा इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों में जुटी है। हाल ही में कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी देकर सरकार बनाई थी। इस साल के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से है।
अनुराग ठाकुर पहुंचे प्रगति मैदान
#WATCH | Union Minister Anurag Thakur arrives at Pragati Maidan for a meeting of the Council of Ministers to be chaired by PM Modi#Delhi pic.twitter.com/HdF58mNBvg
— ANI (@ANI) July 3, 2023
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज होने वाली बैठक के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान पहुंच चुके है।
RELATED POSTS
View all