PM Modi CG Visit : प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री कवासी लखमा का तंज, बोले – BJP को हराने के लिए आ रहे पीएम
July 3, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। PM Modi CG Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले है। अबतक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ के अलग अलग संभागों को टारगेट करने आए। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे है, जिससे राजनीती में हलचल जारी है। इस बीच आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तंज कसा है।
दरअसल आज मंत्री कवासी लखमा ने अपने निवास में 30 सेन अधिक लोगों को कांग्रेस में शामिल करवाया। मंत्री ने गमछा और माला पहनकर 31 लोगों का कांग्रेस में स्वागत किया। इस बीच मंत्री लखमा ने तंज कसा है।
Read More : PM Modi MP Visit : देश को PM Modi की सौगात, दिया 5 Vande Bharat Express का तोहफा, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिखाई हरी झंडी
मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री है। छत्तीसगढ़ में आना ही चाहिए। लेकिन 4 साल क्यों नहीं आए। 4 साल में छत्तीसगढ़ हमारे देश का हिस्सा है। 4 साल पहले आकर विकास की बात करते, फैक्ट्री खोलने की बात करते, रोजगार देने की बात करते है। ये चुनाव वाले प्रधानमंत्री हैं, विकास वाले प्रधानमंत्री नहीं है। केंद्रीय मंत्री आते हैं सिर्फ धर्मांतरण की बात करते हैं। विकास की बात बताने वाले धर्मांतरण की बात करते हैं। कांग्रेसी ऐसा काम नहीं करते।
जेपी नड्डा पर भी बोले
जेपी नड्डा अपना प्रदेश नहीं बचा पाए, हिन्दुवासी प्रदेश है उन्हें नहीं बचा पाए। पीएम मोदी जीत के लिए नहीं भाजपा को हराने के लिए आ रहे हैं। आज मोदी सब चीज में जीएसटी लगा दी है।
अमित शाह के दौरे पर भी साधा निशाना
अमित शाह को चुनाव में प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने पर कवासी लखमा ने कहा कि भाजपा को बजरंगबली ने लात मारी। भगवान भी उनके साथ नहीं है तो जनता कहां उनके साथ रहेगी।
RELATED POSTS
View all