Live Khabar 24x7

PM Modi CG Visit : ‘अब नई सहिबो, बदल के रहिबो…’, बिलासपुर में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस पर जमकर किया प्रहार

September 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

बिलासपुर। PM Modi CG Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिलासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत जय जोहार के अभिवादन से की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। PM ने कहा कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने हमारी तारीफ की तो कांग्रेस में खलबली मच गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने राज्य में जमकर भ्रष्टाचार किया है। पीएम मोदी ने कहा कि केन्द्र की योजनाओं को राज्य सरकार लागू नहीं करती जिससे प्रदेश की जनता को समस्या का सामना करना पड़ता है। यहां घोटाले और भ्रष्टाचार का आलम ये है कि केंद्र द्वारा भेजे गए चावल तक को भी नहीं छोड़ा जाता। यहां तक कि बघेल सरकार पर गोबर घोटाले का भी आरोप लग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सपने को साकार करने की पूरी कोशिश करेंगे। मोदी ने कहा कि आपका सपना मेरा संकल्प है। जनता के सपनों को पूरा करने की मेरी गारंटी है। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ी में नारा लगाया कि, ‘अब नई सहिबो, बदल के रहिबो…’

RELATED POSTS

View all

view all