PM Modi France Visit : फ्रांस में PM मोदी का बोलबाला, राष्ट्रपति मैक्रों ने सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से किया सम्मानित, देखें तस्वीरें…
July 14, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। PM Modi France Visit : प्रधानमंत्री मोदी इन डी अपने दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं। वहीं PM मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने भारत की जनता के तरफ से राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद किया। PM मोदी का आज फ्रांस दौरे का दूसरा दिन हैं। वे आज बैस्टिल दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने किया ट्वीट
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह गर्मजोशी भरा कदम भारत-फ्रांस साझेदारी की भावना को दर्शाता है।
फ्रांस में संबोधन के दौरान पीएम ने किए ये एलान
- फ्रांस में संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा लगेगी
- फ्रांस में मास्टर्स करने वाले भारतीय छात्रों को 5 साल का लॉन्ग टर्म पोस्ट स्टडी वीजा दिया जाएगा
- भारत सरकार ने फ्रांस सरकार की मदद से मार्सिले में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है
A warm gesture embodying the spirit of 🇮🇳-🇫🇷 partnership.
PM @narendramodi conferred with the Grand Cross of the Legion of Honour, the highest award in France by President @EmmanuelMacron. pic.twitter.com/OyiHCHMDX2
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) July 13, 2023
RELATED POSTS
View all