रायपुर। PM Modi In Kanker : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के कांकेर पहुंचे है। पीएम मोदी दोपहर 01:55 पर वायुसेना के विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचें। यहां से वह नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले के लिए निकले। पीएम मोदी की जनसभा कांकेर में दोपहर 3 बजे से शुरु हुई। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बस्तर दौरे पर हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के समर्थन में जो आंधी चल रही है। उसकी एक झलक यहां कांकेर में भी दिख रही है। आप इतनी बड़ी तादाद में हमारे सभी साथियों को आशीर्वाद देने आए हैं। मैं आपका आभार व्यक्त करता हूँ। भाजपा का संकल्प, छत्तीसगढ़िया पहचाना को शसक्त करने का है। भाजपा का संकल्प हर गरीब आदिवासी, पिछड़े की हितों की रक्षा करना है। भाजपा का संकल्प, छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ को टॉप राज्यों में लाने का है। आप याद रखिये कांग्रेस और विकास में 36 का आंकड़ा है।
जहां कांग्रेस रहेगी, वहां विकास हो ही नहीं सकता है। मेरे परिवारजनों ने कल ही सीजी ने अपने स्थापना दिवस मनाया है। छत्तीसगढ़ के लोगों और भाजपा ने मिलकर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। चुनातियों से लड़ते हुए छत्तीसगढ़ में नई व्यवस्था बनाई, लेकिन जबतक दिल्ली में कांग्रेस सरकार रही, यहाँ की भाजपा सरकार से दुश्मनी निकलती रही। फिर भी हम विकास के पथ पर ले गए और अब 25 साल होने वाला है। यह चुनाव सिर्फ विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है। बल्कि आपके भविष्य आपके बच्चों के भविष्य के फैसला करने का चुनाव हैं।
पीएम ने संबोधन के दौरान पेंटिंग पकड़ी हुई युवती को कहा, बेटी आपका काम अच्छा है, तस्वीर जवानों को दे दीजिए। मुझे जरूर चिट्ठी लिखूंगा। आपने बीते 5 साल में कांग्रेस सरकार की नाकामी देखी है। इन 5 वर्षों में कांग्रेस के नेताओं की कोठियां, बंगले, कारे, इन्हीं का विकास हुआ है। इन पांच सालों में कांग्रेस के बच्चों और रिश्तेदारों को ही फायदा हुआ है। कांकेर के बस्तर के गरीबी दलित पिछड़ी आदिवासी को क्या मिला। सीजी के लोगों को टूटी फूटी सड़कें दिए है। बीमार अस्पताल दिए। कांग्रेस ने घूसखोरी में नया रिकॉर्ड बनाया है। चोरी, हत्या, हिंसा हुई है। तंग आ गया एक एक मेरा कांकेर और बस्तर का मेरा भाई बहन। अउ नहीं सहिबो बदल के रहिबो।
मेरे परिवारजनों गरीब की चिंता, भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। हम आपके वर्तमान और आपके भविष्य दोनों की चिंता करते है इसलिए बीते 9 वर्षों के दौरान। केंद्र की भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं बानी है। उनका लक्ष्य एक ही रहा है गरीब का कल्याण, आदिवासी का कल्याण, झुग्गी झोपड़ी का जीवन कितना कठिन है यह मैं भली भांति जानता हूँ।
गरीब परिवारों के सीजी लाखों गरीब के लिए घर बनाने तय है। मैं वादा करता हूँ जैसे जैसे परिवार बढ़ते जा रहे है। और मकान की जरुरत पड़ती है। उनके लिए घर बनाएगा। लेकिन यहां की कांग्रेस सरकार, यहां गरीब के घर बनने में रोड़े अड़ाते हैं। अगर गरीब को घर मिलेगा तो मोदी का जयजयकार करेगा।
भाजपा सरकार बनने के बाद पीएम आवास के कार्य को तेज किया जाएगा। हर गरीब को, आदिवासी को पीछे परिवारों को दलित परिवारों को जिनके पास पक्का घर नहीं है। मोदी की गारंटी है पक्का घर मिलेगा। साथियों आपने देखा है। कोरोना का इतना बड़ा संकट आया। भाजपा सर्कार ने आपके लिए मुफ्त राशन देने की योजना बनाई। लेकिन कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में इस योजना में भी घोटाला कर दिया। आजदी के अनेक दशक तक कांग्रेस की सरकारें पूरे देश में रही, पंचायत से पार्लियामेंट तक उन्ही का था। लेकिन शौचालय नहीं था, गैस कनेक्शन की बात ही कहां थी, ना बैंक सुविधा थी। छत्तीसगढ़ में परिस्थितियां और भी बुरी थी।
मोदी को आपके स्वास्थ्य की इलाज पर खर्च होने वाले खर्च की उतनी ही चिंता है। बस्तर से ही मैंने आयुष्मान भारत योजना के तहत गांव-गांव अच्छे अस्पताल बनाने की शुरुआत की थी। आज देश के लोगों ने हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर के काम को नाम बदल दिया, आयुष्मान आरोग्य मंदिर। कितना उपयोगी होगा इसलिए नाम निकाला होगा। ऐसे कई आरोग्य मंदिर बनाए गए। गरीब को पैसे ना देना पड़े इसलिए योजना चलाई है।
2 करोड़ साथी इसके लाभार्थी है। लाखों साथी अपना मुफ्त इलाज भी करा चुके हैं। साथियों भाजपा ने पिछले सालों में कई हजारों जन औषदि केंद्र खोले है ताकि गरीब को सस्ती दवाई मिले। हमने पीएम जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा योजना इसलिए बनाई ताकि गरीब को भी मुश्किल समय में मदद मिल सके। किसानों , दुकानदारों, श्रमिकों के पास 60 साल के बाद कोई सुरक्षा गारंटी नहीं होती थी। हमने अटल पेंशन और मानधन योजना बनाई।
इसके सबसे बड़ी लाभार्थी है ST, SC और ओबीसी के परिवार जन है। मोदी की गारंटी यानी हर वादा पूरा करने की गारंटी। गंगा जी की कसम खा कर झूठी घोषणा करने का काम सिर्फ कांग्रेस के नेता ही कर सकते है। 9 साल तक जो काम असंभव वो काम भी हमने पूरे किए हैं। क्योंकि उनकी गारंटी मोदी ने दी थी।
लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं का आरक्षण का काम भी मोदी ने पूरा किया। मोदी ने पूरी की गारंटी। हम उस वर्ग को भी पूछ रहे है, जिसे पहले कभी किसी ने नहीं पूछा। हमारे विश्वकर्मा साथी हर गाँव में कोई न कोई होता है जो मूर्तिकार, लोहार, मालाकार, ऐसे परिवार की कोई सुध भी नहीं लेता था। मोदी को उनका दर्द भी पता चलता है। हमने ऐसे परिवारों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थी को हजारों रुपए की मदद, ट्रेनिंग देंगे, औजार देंगे। सबको मिले यह सम्मान का जीवन मिले यह भाजपा की निति हैं। तुष्टिकरण किसी का नहीं और विकास से वंचित कोई न रहे यही भाजपा की निति है।
छत्तीसगढ़ के हर आदिवासी को आदिवासी की बेटी का यह अपमान हमेशा हमेश याद रखना है और कांग्रेस की इसकी सजा देंगे। उनकी यही मानसिकता से आदिवासी समाज वंचित रहा। तृतीय और चौथे श्रेणियों की भर्ती में आदिवासी आरक्षण मामलें में कांग्रेस की भूमिका में आदिवासी समाज नहीं भूल सकता। महरा समाज ऐसी का दर्जा देकर उनकी लंबित मांग को भाजपा सरकार ने पूरा किया। 12 समुदाय अनुसूचित जनजाति में शामिल कर के ST का दर्ज देकर उनके भविष्य भी भाजपा सरकार ने पदस्थ किया। संवैधानिक दर्जा दिया।
कांग्रेस ने ओबीसी को गाली दी और मुझे भी नहीं छोड़ा। जब मै 2013-14 में चुनावी मैदान में आया तो मुझे गाली देते थे, क्योंकि में ओबीसी से आता था। हमारी सर्कार है जिसने मेडिकल और इंजियरनिंग की पढाई मातृय भाषा में हो इसकी व्यवस्था की है। सबसे अधिक लाभ गरीब, SC, ST, OBC माता की संतानों को ही होगा।
हमारे बच्चे अंग्रेजी के वजह से पीछे रह जाते थे लेकिब अब ऐसा नहीं होगा। छत्तीसगढ़ में भी मातृ भाषा की व्यवस्था की जाएगी। कांग्रेस कभी नेक नियत से काम नहीं कर सकती 10 साल पहले केंद्र सरकार में लाखों करोड़ के घोटाले कर के काली कमाई से अपनी तिजोरी भर ली थी। अब 10 साल से कांग्रेस केंद्र में नहीं है, कांग्रेस की तिजोरी खली हो रही है। इसलिए जहां सरकार है वहां के लोगों को यह कांग्रेस अपने राजनितिक स्वार्थ के लिए गरीब से गरीब लोगों से पैसे लूट रही है। यहां सीजी में भी कांग्रेस ने पांच साल और छत्तीसगढ़ में कौन सा खेल चल रह है। कहा जाता है 30 टके कका, आपका काम पक्का। इस सरकार को आप बाहर का रास्ता दिखाओगे ना।
छत्तीसगढ़ में कोयला, लोहा जैसे अनेखों सम्पदा है। मोदी ने डिस्ट्रील मिनरल फंड बनाया। आपके हक के पैसे सरकार को भेजे इस पैसे से आपके घर के पास स्कूल सड़के और अस्पताल बने। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने इस पैसे को लूट लिया। यह जब भ्रष्टाचार करते है तो हर परिवार का भी नुकसान होता है।
आपका कोयला है लेकिन आपको बिजली पर्याप्त नहीं मिली। क्योंकि कांग्रेस के लोग इसमें भी कमीशन खा रहे है। कांग्रेस को गौ माता को नफरत है। गौ रक्षकों के साथ देखा किया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि यहां उसने 300 से गोवर्धन प्लांट चालु करवाए लेकिन जब भाजपा ने चेक किया था तो 50 गोवर्धन प्लांट बंद है कागज पर है। यही कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है। केंद्र सरकार को दिए जाने वाले आंकड़ों में भी हेराफेरी कर रही है। कांग्रेस के लोगों ने गौ माता के नाम भी भ्रष्टाचार की खूब मलाई खाई है।
5 साल पहले इन्होने जोर-शोर से आपके शराब बंदी का वाद किया था। लेकिन आप आज भी परेशान है। आपकी कमाई लूट रही है। आपका बच्चों का नुकसान हो रहा है। लेकिन कांग्रेस ने वादा पूरा करने के बजाए शराब घोटाला कर दिया। इसलिए हर दाई दीदी कह रही है, अउ नहीं साहिबो बदल के रहिबो।
मेरे परिवारजनों कांग्रेस ने सबसे बड़ा धोखा हमारे युवाओं के साथ किया, जो वादे किए पूरे नहीं किए और ऊपर से भर्तीयों से लाखों रुपए कमा लिए। PSC को कांग्रेस का दफ्तर बना दिया। परिवारवाद भाई भतीजा वाद और भ्रष्टाचार यही कांग्रेस की निति और रीती है। आपके बच्चों की चिंता मोदी है। छत्तीसगढ़ के युवाओं को धोखा देने वाला कितना भी ताकतवर क्यों न हो, उनको सब कुछ लौटाना होगा। लूटने वाला एक भी नहीं बचेगा।
धान खरीदी पर बोला हमला
पिछले नौ सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के धान किसानों से एक लाख करोड़ रुपए का धान खरीदा हैं। यहां कांग्रेस वाले झूठ बोलते है। पैसे उन्होंने दिए हैं। किसानों को धान खरीदी का पैसा किसानों के बैंक अकाउंट में जमा हो बिचौलियों के पास नहीं जाए। इसलिए धान किसानों की खुशहाली की गारंटी भाजपा ही दे सकती है। मेरे धान किसान मोदी की गारंटी पर भरोसा करना। पीएम सम्मान किसान सम्मान निधि से किसानों को दो लाख 60 हजार रुपए भी भाजपा सरकार ने ही दिए हैं।
छत्तीसगढ़ के हर किसान को इस योजना के 28000 रुपए मिले हैं। यह भी सीधे बैंक खतों में दिए गए हैं। कोदो कुटकी को देश विदेश तक पहुंचने का बेड़ा भाजपा सरकार ने उठाया है। तो आपके इस अन्न की अच्छी कीमती भी आपको मिलने वाली है। कांग्रेस के वादे बस्तर के उस मक्का प्लांट की तरह है।
क्या आप माफ़ कर सकते है। ऐसे धोखे को फिर मौका दे सकते है? बीते 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ के तेन्दु पत्ता संग्रहकों को भी कांग्रेस ने जमकर लूटा है। पिछली भाजपा सरकार तेंदू पत्ता की खरीद करती थी। ज्यादा बोनस और सुविधाएं देती थी। कांग्रेस सरकार ने इस सब पर ब्रेक लगा दिया इसलिए तेंदू पत्ता संग्राहकों आदिवासी भी कह रहा है ,अउ नहीं साहिबो बदला के रहिबो।
भाजपा सरकार बनते ही तेंदू पत्ता की खरीद का विस्तार किया जाएगा। अच्छी कीमत पर खरीद, बोनस और सुविधाएं भी दी जाएगी। ये मोदी है जो आपके वनोपज का महत्व समझ सकता है। 2014 तक कांग्रेस सरकार सिर्फ 5, 6,7 वनोंपज पर ही MSP देती थी। आज लगभग 90 वनोपज MSP के दायरे में है। सीजी में भी दर्जनों वनोपजों पर MSP मिल रहा है, यह भाजपा सरकार के कारण मिल रहा है।
भाजपा ने भी वनधन केंद्र खोले है। जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी बहनों को रोजगार मिला है। कांग्रेस सरकार तो आदिवासी परिवारों को पट्टे तक देने में लापरवाही कर रही है। कांग्रेस ने पिछले पांच साल में जितने पट्टे दिए हैं, उससे पांच गुना अधिक पत्ते भाजपा सरकार ने दिए थे। एक तरफ कांग्रेस की झूठे वादे है तो दूसरी तरह भाजपा है। जो बोलती है कर के दिखती है।
कुछ दिन पहले जगदलपुर में 2400 करोड़ रुपए के आधुनिक स्टील प्लांट के लोकार्पण का अवसर मिला था। बस्तर में कच्चा माल था, फिर भी कांग्रेस वालों ने यहां कोई स्टील फैक्ट्री नहीं बनाई। क्योंकी अगर यहां स्टील फैक्ट्री बन जाती तो कांग्रेस का कमीशन बंद हो जाता। इसलिए कोंग्रेसी नए बने स्टील प्लांट से भी चिढ़े हुए है, अफवाहयें फैला रहे है। कांग्रेस को अपने लोगों के तिजोरी की चिंता है और मोदी के लिए आप ही परिवार है। इसलिए हमने बस्तर में ही स्टील कारखाना बनाया है। इससे बस्तर के एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विकसित भारत के लिए छत्तीसगढ़ का तेज विकास जरुरी है। हमने आने वाले 5 सालों में समृद्ध छत्तीसगढ़ की नीव मजबूत करनी है। इसलिए कांकेर संहित पूरे सीट पर भाजपा ने ऊर्जावान और आपके लिए समर्पित उम्मीदवार दिए हैं। यह कमल के सिपाही है। और कमल समृद्धि का प्रतिक है। हर बूथ पर इन भाजपा उमंमीदवारों को मिलने वाला आशीर्वाद यह मोदी को ही मिलने वाला है।
छत्तीसगढ़ के नतीजे 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। आपके आशीर्वाद से भाजपा को बहुमत मिलेगा। और हफ्ते के भीतर नई सरकार बनेगी, भाजपा के मुख्यमंत्री बनेंगे। मैं आपको जब भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होने वाला है। मैं आपको निमंत्रण देने आया हूं। अब ठंड शुरू हुई है लेकिन हमने 7 तारीख को 7 बजे वोट के लिए लाइन में लग जाना है।