Live Khabar 24x7

PM Modi ने बटन दबाकर किया 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 1500 ब्रिज-अंडरपास का लोकार्पण और शिलान्यास

February 26, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज देश को हजारों करोड़ रुपये की सौगात दी हैं। जिसमें कई रेलवे और बुनियादी ढांचों के विकास की परियोजनाएं है। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग दो हजार रेलवे और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया।

PM मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि सम्बोधन आज भारत जो करता है वो अभूतपूर्व स्पीड से करता है. आज का भारत छोटे सपने देखना छोड़कर बड़े सपने देख रहा है. देश में अब जिस स्पीड पर काम हो रहा उसने सबको हैरत में डाल दिया। आज 40 हजार करोड़ की ये परियोजनाएँ एक साथ ज़मीन पर उतर रही है.

विकसित भारत युवाओं के सपनों का भारत है, देशभर के हजारों विद्यार्थियों ने विकसित भारत का सपना सबके सामने रखा. आपका सपना ही मोदी का संकल्प है. अमृत भारत स्टेशन के तहत दिव्यांगों और बुजुर्गों का भी ख्याल रखा गया है. जो आप कल्पना में सोचते थे वो अब आंखों के सामने हो रहा है. गरीब और मिडिल क्लास के लोग आज रेलवे में एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का लाभ ले रहे है. रेलवे आज परिवर्तन के सबसे बड़े दौर से गुजर रहा है. मोदी भारत को जल्द से जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने में जुटा है. बीते दस वर्षों में नई रेल लाइन बिछाने की गति दोगुनी हो गई. रेल की गति तेज होगी तो व्यक्ति का समय बचेगा. भारत को निवेशक के लिए सबसे आकर्षक माना जा रहा.

RELATED POSTS

View all

view all