Live Khabar 24x7

PM Modi MP Visit : देश को PM Modi की सौगात, दिया 5 Vande Bharat Express का तोहफा, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिखाई हरी झंडी

June 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

भोपाल : PM Modi MP Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi MP Visit) आज मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) राज्य के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने देश को 5 वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री ने भोपाल में पांच नई वंदे भारत ट्रेन को ह्री झंडी दिखाई है। इन 5 वंदे भारत ट्रेन में से 2 ट्रेने मध्यप्रदेश को मिली है। साथ ही वह अलग अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

PM Modi MP Visit : रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की आज शुरुआत हुई। इसके साथ ही गोवा, बिहार और झारखंड राज्य को पहली वंदे भारत ट्रेन मिली।

PM Modi को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति सिसी ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’, अब तक दुनिया के 13 देश कर चुके है सम्मानित

PM Modi MP Visit : बात दें कि रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के महाकौशल इलाके को राजधानी भोपाल से कनेक्ट करेगी। यह राज्य के कई टूरिस्ट प्लेस से गुजरेगी. इनमें भेड़ाघाट, पंचमढ़ी और सतपुड़ा शामिल है। इसी तरह खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस (Khajuraho-Bhopal-Indore Vande Bharat Express) राज्य के मालवा और बु्ंदेलखंड को भोपाल से जोड़ेगी।

PM Modi MP Visit : इसी तरह खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस राज्य के मालवा और बुंदेलखंड को भोपाल से जोड़ेगी। इससे महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो और पन्ना जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। यह इस रूट पर अभी चलने वाली ट्रेनों से ढाई घंटे जल्दी पहुंचाएगी।

गोवा को भी मिली पहली वंदे भारत ट्रेन

इसके साथ ही गोवा को भी पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है। मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई (Mumbai) के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) और गोवा (Gova) के मडगांव स्टेशन के बीच दौड़ेगी। यह इस रूट पर अभी चलने वाली ट्रेनों की तुलना में एक घंटा कम समय लेगी।

Read More : Good News : राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! अब राशन दुकानों में मिलेगा दूध-घी और ब्रेड समेत कई जरूरी सामान, सरकार ने किया ऐलान

पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून 2023 की सुबह करीब 10:30 बजे भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. यहां पीएम मोदी पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

-PM दोपहर करीब 3 बजे शहडोल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वह रानी दुर्गावती का सम्मान करेंगे, सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे और आयुष्मान कार्डों के वितरण की शुरुआत करेंगे।

– पीएम शाम 5 बजे शहडोल जिले के पकरिया गांव जायेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all