Live Khabar 24x7

देश के 100 प्रभावशाली शख्सियतों में PM मोदी नंबर 1, सीएम साय का नाम भी शामिल

February 29, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देश के उन 100 प्रभावशाली लोगों में शुमार हो गये हैं, जो अपनी कार्यशैली की वजह से देश -प्रदेश की दशा और दिशा सुधारने में योगदान दे रहे हैं। देश के प्रतिष्ठित अखबार “इंडियन एक्सप्रेस” ने देश के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी नाम है। अखबार ने अलग अलग विधा के शख्सियतों की कार्यशैली, दूरदर्शिता व लोकप्रियता के आधार पर चयन किया है।

Read More : Raipur : चोरी और खोए हुए 601 मोबाइल बरामद, अपने फोन पाकर लोगों के खिले चेहरे

इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस चीफ मोहन भागवत, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, जे पी नड्डा, गौतम अडानी टॉप-10 में हैं।

विपक्ष के तीन अहम नाम–राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी टॉप-10 नेताओं के बाद आते हैं। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा पहलवान विनेश फोगाट को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।

RELATED POSTS

View all

view all