बेंगलुरु। PM Modi Road Show : कर्नाटक चुनाव में सिर्फ गिनती के ही दिन शेष हैं। ऐसे में तमाम पार्टी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुट गई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक चुनाव के लिए मेगा रोड शो कर रहे हैं। बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो सुबह 10 बजे से जारी हैं जो दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। उनका यह रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।
Read More : Mann ki Baat 100 Ep : मन की बात के 100वें संस्करण को देश ही नहीं विदेशों में भी सुना गया, PM Modi ने कहा – यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आध्यात्मिक यात्रा है
प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए सुबह से लोग पहुंचने लगे थे। वहीं रोड शो के दौरान लाखों लोग मौजूद हैं। बता दे कि रोड शो के बाद PM दो जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा, राज्य में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पार्टी के प्रचार के लिए आज मैदान में होंगे। इसमें नड्डा आज कर्नाटक में 3 रोड शो करेंगे। वहीं, अमित शाह 4 जनसभाएं और 2 रोड शो करेंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Bengaluru, ahead of Karnataka elections #Karnatakaelections pic.twitter.com/IvYZ07q8mX
— ANI (@ANI) May 6, 2023