Live Khabar 24x7

PM मोदी ने सीएम भूपेश बघेल पर साधा निशाना, बोले- बस्तरवासियों की खुशी में शामिल नहीं हुए कांग्रेसी मंत्री, सबको सता रहा मोदी का डर

October 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

जगदलपुर। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री यहां तक प्रदेश सरकार के किसी मंत्री ने बस्तर वासियों के खुशी में शामिल होने का साहस नहीं दिखाया। ये सभी मोदी से आंख मिलाने से कतरा रहे है, डर रहे हैं। इसलिए प्रदेश में जब सौगातों की झड़ी लग रही है तब उसके साक्षी नहीं बन रहे हैं। ये विकास विरोधी हैं, आदिवासी विरोधी हैं। ये कितना भी बंद करा ले बस्तर का विकास हो कर ही रहेगा।

आज यहां बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है… इतना बड़ा कार्यक्रम था लेकिन छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नहीं आए… इनके न आने के पीछे दो कारण है- 1) उन्हें अपनी सरकार जाने की इतनी चिंता है कि उनके पास यहां आने का समय नहीं है, सरकार बचाने में लगे हैं और 2) उन्हें पता है कि कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है।”

यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही हैं। बता दे कि पीएम मोदी आज जगदलपुर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कई सौगात दी हैं। लेकिन गौर यह रही की इस कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हुए और ना ही प्रदेश के कोई मंत्री सरिक हुए। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमला बोाला।

RELATED POSTS

View all

view all