Live Khabar 24x7

PM Modi ने I-N-D-I-A पर साधा निशाना, बोले – मजबूरी और परिवारवाद की नीति पर बना गठबंधन देश के लिए नुकसानदायक

July 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। PM Modi ने आज NDA की बैठक को संबोधित किया। BJP की नेतृत्व वाली NDA की बैठक दिल्ली के अशोक होटल में हुई। वहीं बेंगलुरु में हुई विपक्ष की बैठक को लेकर भी पीएम मोदी ने निशाना साधा है। पीएम ने कहा – जब गठबंधन सत्ता की मजबूरी से होता है, जब गठबंधन भ्रष्टाचार के इरादे से हो,

जब गठबंधन परिवारवाद की नीति पर आधारित हो, जब गठबंधन जातिवाद और क्षेत्रवाद को ध्यान में रखकर किया जाता है तो वह गठबंधन देश को बहुत नुकसान पहुंचाता है।

NDA के निर्माण में आडवाणी जी की अहम भूमिका : PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि NDA के 25 वर्षों की इस यात्रा के साथ एक और संयोग जुड़ा है। ये वह समय है, जब हमारा देश आने वाले 25 वर्षों में एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कदम बड़ा रहा है। ये लक्ष्य विकसित भारत का है, आत्मनिर्भर भारत का है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरह से NDA अटल जी की एक ओर विरासत है, जो हमें जोड़े हुए है। NDA के निर्माण में आडवाणी जी ने भी बहुत अहम भूमिका निभाई थी और वो आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में NDA के गठन के 25 साल पूरे हुए हैं। ये 25 वर्ष देश की प्रगति को गति देने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों के विकास से देश का विकास, इस मंत्र के साथ एनडीए ने हमेशा काम किया है। मैं नए साथियों का हृदय का स्वागत करता हूं। एनडीए के 25 वर्षों की यात्रा के साथ एक और सुखद संयाग जुड़ा है। यह वह समय है , जब हमारा देश आने वाले 25 साल के लिए बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है। यह लक्ष्य विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का है। इस अहम कालखंड में एनडीए की बहुत बड़ी भूमिका है।

समझाया NDA का मतलब

NDA का मतलब समझाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि N-न्यू इंडिया, D- विकसित राष्ट्र, A- लोगों की आकांक्षा। आज युवा, महिलाएं, मध्यम वर्ग, दलित और वंचितों को NDA पर भरोसा है। सभी का विश्वास एनडीए पर है। अर्थशास्त्री से लेकर कई अहम लोग भी यही मानते हैं। सरकारें बहुमत से बनता है, लेकिन देश सबके प्रयास से चलता है। ऐसे में एनडीए सबके प्रयास के साथ आगे बढ़ रहा है।

Read More : PM Modi In Raipur : प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए रायपुर तैयार, कुछ देर बाद पहुंच सकते है एयरपोर्ट, ट्वीट कर बोले- छत्तीसगढ़ से है गहरा रिश्ता

बताया कांग्रेस और भाजपा के गठबंधनों के बीच का फर्क

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में राजनीतिक गठबंधनों की एक लंबी परंपरा रही है, लेकिन जो भी गठबंधन नकरात्मकता के साथ बने वह कभी भी सफल नहीं हो पाए। कांग्रेस ने 90 के दशक में देश में अस्थिरता लाने के लिए गठबंधनों का इस्तेमाल किया। कांग्रेस ने सरकारें बनाईं और सरकारें बिगाड़ीं।

उन्होंने कहा कि 1988 में NDA का गठन हुआ था, लेकिन सिर्फ सरकारें बनाना और सत्ता हासिल करना NDA का लक्ष्य नहीं था। NDA किसी के विरोध में नहीं बना था, NDA किसी को सत्ता से हटाने के लिए नहीं बना था। NDA का गठन देश में स्थिरता लाने के लिए हुआ था।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर करारा हमला करते हुए कहा कि जब हम विपक्ष में थे, तब भी हमने हमेशा सकारात्मक राजनीति की। हमने कभी जनादेश का अपमान नहीं किया। हमने सरकारों का विरोध करने के लिए कभी भी विदेशी मदद नहीं मांगी। हम विपक्ष में रहे लेकिन देश के विकास में न रोड़े अटकाए और न ही रूकावट बने।

2014 से पहले गठबंधन सरकार का दिया उदाहरण

2014 से पहले की गठबंधन सरकार के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा – उदाहरण हमारे सामने है। प्रधानमंत्री के ऊपर एक आलाकमान, पॉलिसी पैरालिसिस, निर्णय लेने में अक्षमता, अव्यवस्था और अविश्वास, खींचतान और भ्रष्टाचार, लाखों-करोड़ों के घोटाले। पूरे देश ने यह सब देखा है।

मेक इन इंडिया पर दे रहे बल

विकास को लेकर पीएम मोदी बोले – हम केवल आज की जरूरतों के लिए काम नहीं कर रहे हैं, हम आने वाली पीड़ियों के भविष्य को भी सुरक्षित बना रहे हैं। हम विकास भी कर रहे हैं और विरासत को भी सहेज रहे हैं, हम मेक इन इंडिया पर भी बल दे रहे हैं और पर्यावरण की रक्षा भी कर रहे हैं, हमारी नीयत साफ है, नीति स्पष्ट है और निर्णय ठोस है।

देश हित सबसे ऊपर

प्रधानमंत्री बोले – उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा हो सकती है, लेकिन शत्रुता नहीं होती, लेकिन आज विपक्ष ने अपनी एक ही पहचान बना ली है, हमें गाली देना, हमें नीचा दिखाना। बावजूद इसके हमने देश को दलों के हित से ऊपर रखा है। यह NDA सरकार ही है जिसने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया, हमने मुलायम सिंह यादव, शरद पवार, गुलाम नबी आजाद जैसे अनेक नेताओं को पद्म सम्मान दिया।

RELATED POSTS

View all

view all