Live Khabar 24x7

PM Modi Visit France : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे राजधानी पेरिस, बैस्टिल डे परेड में होंगे मुख्य अथिति के तौर पर शामिल, कई डील पर लग सकती है मुहर

July 13, 2023 | by livekhabar24x7.com

पेरिस। PM Modi Visit France : पीएम का विमान जैसे ही पेरिस में लैंड किया, उनका फ्रांस के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया। फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने उनकी अगुवाई की। प्रधानमंत्री मोदी जब अपने होटल ‘होटल प्लाजा एथेनी’ पहुंचे तो बाहर भारतीय समुदाय के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ्रांस में मुलाकात के बाद भारतीय समुदाय के एक व्यक्ति ने कहा कि मैं मोदी जी से तीसरी बार मिला हूं, बहुत अच्छा लगा मिलकर। मोदी जी जब-जब फ्रांस आते हैं मैं उनसे मिलता हूं। हमें बहुत अच्छा लगता है जब हमारे देश के प्रधानमंत्री यहां आते हैं और हमसे मुलाकात करते हैं।

PM Modi Visit France : पीएम मोदी फ्रांस के साथ-साथ यूएई (UAE) का भी दौरा करेंगे। 13 और 14 को पीएम फ्रांस में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। फ्रांस के बाद 15 जुलाई को पीएम मोदी यूएई जाएंगे।

फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि हम लोग क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर साथ में काम करेंगे। मैं राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने के लिए उत्सुक हूं। फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न, सीनेट अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर और नेशनल असेंबली अध्यक्ष येल ब्रौन-पिवेट के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा रणनीतिक साझेदारी को नई पहचान देगी।

 

RELATED POSTS

View all

view all