PM मोदी आज छत्तीसगढ़ को देंगे बड़ी सौगात, वर्चुअली करेंगे माईक्रोबायोलॉजी लैब का शुभारंभ
February 25, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को भी छत्तीसगढ़ को कई बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। रायपुर में खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के माईक्रोबायोलॉजी लैब का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ सुविधाओं की सौगात देंगे। इस दौरान कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन देवांगन शामिल होंगे। लोकार्पण आज शाम 4.00 बजे किया जाएगा।
बताया जा रहा है कोरबा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए ब्लाक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया गया है। ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को वह सभी उपचार और जॉच की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जो जिला मुख्यालय के अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में मिलती हैं। साथ ही बीमारियों तथा महामारी पर नजर भी रखी जाएगी, जिससे तत्काल बीमारी की रोकथाम की दिशा में पहल की जा सकेगी।
आपको बता दें कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश को सौगातों की बौछारे की है। जिसके बाद आज एक बार फिर सौगात देने जा रहे हैं। शनिवार को विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के तहत 34427 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया गया।
RELATED POSTS
View all