Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी का आगमन, हेलिकाप्टर से सक्ति रवाना, जांजगीर-चांपा में करेंगे सभा

April 23, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। अभी-अभी उनका प्लेन रायगढ़ के जिंदल एयर स्ट्रिप पर लैंड कर चुका है। यहां से हेलिकाप्टर के जरिए वे सक्ति जिले के बाराद्वार में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए उड़ान भरने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि, पीएम मोदी की सभा भले ही रायगढ़ लोकसभा में नहीं हो रही है, लेकिन प्रधानमंत्री तीन बार रायगढ़ पहुंचेंगे। जिंदल एयर स्ट्रीप में उनको लेकर आने वाली एयरफोर्स की प्लेन लैंड कर चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी ठीक 2 बजे रायगढ़ जिंदल एयरस्ट्रिप में उतरे। यहां वे केवल पांच मिनट ही रुके और हेलीकाप्टर से शक्ती के लिए रवाना हो गए।

इसके बाद 24 अप्रैल को सुबह 9.35 मिनट में दोबारा जिंदल एयर स्ट्रीप आएंगे। यहां से 9.40 मिनट में अंबिकापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इसी दिन 12.30 बजे यहां फिर आएंगे और 12.35 को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

RELATED POSTS

View all

view all