Live Khabar 24x7

तिरंगे के रंग में रंगा Burj Khalifa, PM मोदी का UAE में किया गया भव्य स्वागत, देखें Video…

July 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

Burj Khalifa Video : नई दिल्ली भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे के बाद यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं। अपने एक दिन के दौरे में उन्होंने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के लिए नेता बैठक कर रहे हैं।

तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा
यूएई में पीएम मोदी के स्वागत के लिए दुबई के बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंग प्रदर्शित करने के लिए पीएम मोदी की तस्वीर भी प्रदर्शित किया गया। भारतीय पीएम के स्वागत में लाइट से ही वेलकम ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ( माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत है) लिखा गया।

 

आपको बता दे कि बुर्ज खलीफा में इससे पहले पीएम मोदी के दौरे के दौरान भी भारतीय तिरंगे को प्रदर्शित किया गया था। पिछले साल भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी पर भी बुर्ज खलीफा की रौशनी में भारतीय तिरंगे को लहराया गया था।

RELATED POSTS

View all

view all