Live Khabar 24x7

PM Narendra Modi ने डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, रमन सिंह रहे मौजूद, देखें वीडियो

November 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

राजनांदगांव। PM Narendra Modi ने आज सिवनी में सभा से पहले छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ पहुंचकर छोटी बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान पीएम मोदी मंदिर के चारों ओर प्रक्रिमा करते हुए नजर आए। आज शाम 5 बजे निर्वाचन आयोग के आदेश अनुसार प्रचार थम जाएंगे। जिसके चलते छत्तीसगढ़ से जाने के पहले उन्होंने माता से आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी के मंदिर दर्शन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहे।

इसके बाद उनका चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज से मिलने का प्लान है। जहां वह कई विषयों पर चर्चा की। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का आयोजन 2 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, वहीं दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को आयोजित होगा। दोनों की चरणों का रिजल्ट 3 दिसंबर को अन्य 4 राज्यों के साथ जारी किए जाएंगे।

RELATED POSTS

View all

view all