Live Khabar 24x7

PM Narendra Modi 20 फरवरी को करेंगे IIT Bhilai का वर्चुअली उद्घाटन, CM विष्णुदेव साय मुख्य अथिति के रूप में होंगे मौजूद

February 16, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ के IIT भिलाई का जल्द शुभारंभ होने जा रहा है। PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इसका उद्घाटन करेंगे। IIT भिलाई के लोकार्पण कार्यक्रम की तारीख भी तय हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी जम्मू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान IIT BHILAI का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उद्घाटन समारोह में मुख्य अथिति के रूप में मौजूद रहेंगे। इस संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के सचिव ने पत्र भी भेज दिया है।

358 एकड़ में फैला कैंपस

आईआईटी भिलाई (IIT Bhilai) का कैंपस 358 एकड़ में बनाया गया है। पहले फेस में 878 करोड़ की लागत से कैंपस को तैयार किया गया है। जो कि अत्यधुनिक और इकोफ्रेंडली है। कैम्पस में क्लासरूम, हॉस्टल, लैब, सभागार, लाइब्रेरी, स्टाफ होस्टल, समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं इस सत्र से क्लास भी शुरू हो चुकी है। आईआईटी भिलाई में छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के 700 स्टूडेंट्स वर्तमान में पढ़ रहे हैं।

बता दें कि पहले ये कैंपस रायपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में लगता था। लेकिन अब इस अत्यधुनिक कैंपस के बनने से यहां छात्र और रिसर्च स्कॉलर की संख्या बढ़ेगी। पहले ही कई विषयों पर यहां के स्टूडेंट्स शोध कर रहें हैं।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all