Live Khabar 24x7

PM Narendra Modi करेंगे छत्तीसगढ़ का दौरा, इस दिन पहुंचेंगे भिलाई, IIT का करेंगे लोकार्पण

June 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। PM Narendra Modi जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले है। वह भिलाई के कुटेलाभाठा में नव निर्मित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का लोकार्पण के साथ फ्लाई ओवर और रेलवे के सोलर प्लाट को भी जनता को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी अगस्त महीने के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ आएंगे।

फिलहाल कार्यक्रम की किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। करीब एक सप्ताह बाद इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार से तैयारी शुरू कर दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी हवाई मार्ग से सीधे कुटेलाभाठा भिलाई आईआईटी कैंपस पहुंचेंगे। इसके लिए कैंपस में ही चार हेलीपैड बनाये जाएंगे। वहां करीब दो घंटे रुकने का कार्यक्रम हो सकता है। इस दौरान वे लोकार्पण के बाद वहां के छात्रों से भी मिल सकते हैं। प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन भी होंगे। इससे पहले मई के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री के आने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अधूरे निर्माण कार्य के चलते लोकार्पण की तारीख में बदलाव किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all