Live Khabar 24x7

वाराणसी से PM नरेंद्र मोदी हुए विजयी, 1.52 लाख वोटों से कांग्रेस के अजय राय को हराया

June 4, 2024 | by Nitesh Sharma

PM Narendra Modi

 

वाराणसी। PM नरेंद्र मोदी वाराणसी से जीत की हैट्रिक बनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीट से एक बार फिर निर्णायक बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक शाम 5 बजे तक नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के अजय राय पर 1 लाख 52 हजार से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 6 लाख 11 हजार वोट मिल चुके हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 की 543 सीटों पर मतगणना जारी है। रुझानों में NDA और इंडी गठबंधन में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और हरियाणा जैसे राज्यों में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

वहीं, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, गुजरात जैसे राज्यों में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अब तक के रुझानों के हिसाब से ज्यादातर एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित होते दिख रहे हैं।

हालांकि, दोपहर बाद यह साफ हो जाएगा कि इस बार किसकी सरकार बनेगी। क्या एक बार फिर देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ आएगी या फिर चौकाने वाले नतीजे आएंगे जिसकी उम्मीद विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन कर रहा है?

 

RELATED POSTS

View all

view all