Live Khabar 24x7

PM SHRI Yojana : प्रधानमंत्री मोदी ने किया अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन, कार्यक्रम के दौरान जारी की पीएम श्री योजना की पहली किस्त

July 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। PM SHRI Yojana : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने ‘पीएम श्री योजना’ के तहत स्कूलों के लिए धनराशि की पहली किस्त भी जारी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह शिक्षा ही है जो देश की तकदीर बदलने की ताकत रखती है। देश जिस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है, उसे हासिल करने में शिक्षा की अहम भूमिका है। आप इसके प्रतिनिधि हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अखिल भारतीय शिक्षा समागम का हिस्सा बनना मेरे लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।

बता दे कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने शिक्षा और कौशल की 12 भारतीय भाषाओं में किताबों का विमोचन किया और पीएमश्री योजना के तहत धनराशि की पहली किस्त भी जारी की।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पीएमश्री योजना के तहत चयनित सरकारी स्कूलों को धनराशि की पहली किस्त जारी की गई। ये स्कूल छात्रों को इस तरह से शिक्षा प्रदान करेंगे कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की परिकल्पना के अनुरूप एक समतापूर्ण, समावेशी और बहुलवादी समाज के निर्माण में योगदान देने वाले नागरिक बन सकें।

RELATED POSTS

View all

view all