Live Khabar 24x7

PM ट्रूडो ने लिया तलाक का फैसला, शादी के 18 साल बाद खत्म करेंगे रिश्ता…

August 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

ओटावा। कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने अपने शादी के रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया हैं। जस्टिन ट्रूडो ने 18 साल बाद पत्नी सोफी से अलग होने की घोषणा कर दी हैं। जस्टिन ट्रूडो और सोफी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए बयानों में कहा कि उन्होंने लंबी बातचीत के बाद अलग होने का फैसला लिया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दोनों ने लीगल सेपरेशन एग्रीमेंट पर साइन किए हैं।

बता दें कि दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी। 48 वर्षीय सोफी क्यूबेक में एक टेलीविजन रिपोर्टर भी रह चुकी हैं। वह 51 साल के जस्टिन ट्रूडो के साथ तीन चुनावों में प्रचार अभियान में भी रही हैं। उन्हें कई बार महिलाओं के अधिकारों और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों की वकालत करते हुए देखा गया है।

RELATED POSTS

View all

view all