आका Adani को खुश करने ग्रामीणों पर चलाया जा रहा पुलिसिया डंडा, 15 से ज्यादा लोग नजरबंद
December 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। परसा ईस्ट के खुली खदान में पेड़ों की बेतरतीब कटाई लगातार जारी है। इसके लिए गांव में 450 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। जिनकी सुरक्षा के साया में पेड़ों की बेतरतीब कटाई चल रही है। अब तक 15 से अधिक लोगों को नजरबंद कर लिया गया है। बताया जा रहा है आंदोलन के संयोजक आलोक शुक्ला के परिवार को गिरफ्तारी की जानकारी भी नहीं दी जा रही है। परिवार वालों को अनहोनी का डर भी सताने लगा है।
पेड़ों की कटाई से पहले सुबह-सुबह ग्रामीणों को उठा लिया गया है। और कहां रखा गया है जानकारी भी नहीं दी जा रही है। जानकारी के अनुसार अब तक 15 से ज्यादा लोगों को नजरबंद किया गया है। पुलिसिया कार्यवाही से ग्रामीणों में भारी जनआक्रोश दिख रहा है।
Read More : Share Market Closing : लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में छाई मायूसी, Sensex 542 अंक गिरा, Adani के शेयर्स में उछाल, निवेशकों को 1.01 लाख करोड़ की चपत
ग्रामीण लगातार पेड़ों की बेतरतीब कटाई का पूरजोर विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का मानना आदिवासी संस्कृति जंगलों के बगैर अधूरा है। जंगलों के साथ आदिवासी संस्कृति को नष्ट करने का खेल खेला जा रहा है। ये सब आका अडानी को खुश करने के लिए किया जा रहा है। पिछले साल 43 हेक्टेयर जंगल की कटाई हुई थी,आज उसी खदान में आगे 50 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल की कटाई की जा रह ही है।
ग्रामीण खदान का विरोध और जंगल की सुरक्षा के लिए पिछले लंबे समय से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बावजूद प्रशासन जादती पर जादती कर रही है। साथ ही ग्रामीणों का कहना है हमें प्रशासन से किसी प्रकार की न्याय की उम्मीद की आस नहीं दिख रही है।
RELATED POSTS
View all