कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भिलाई से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
May 15, 2024 | by Nitesh Sharma

दुर्ग। पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। दरअसल नारायणपुर में कांग्रेसी नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या मामले में दुर्ग के भिलाई क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टी दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है। एसपी ने बताया, तीनों आरोपी दुर्ग जिले के ही रहने वाले है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नारायणपुर के लिए रवाना किया गया।
Read More : Crime : बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय मवेशी और गांजा तस्करी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने नारायणपुर पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। नारायणपुर पुलिस ने बताया कि, अब तक हत्या में शामिल 6 से अधिक आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हत्या का मुख्य मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि एएसपी प्रभात कुमार ने जल्द ही उसे पकड़ कर मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। बता दें कि विक्रम बैस ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर थे।
RELATED POSTS
View all