Live Khabar 24x7

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सूने मकान से बरामद किया अवैध शराब का जखीरा, कीमत 30 लाख रुपए से अधिक…

October 14, 2024 | by Nitesh Sharma

crime

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बलौदाबाजार। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस ने एक सुनसान मकान में छापेमारी मारकर अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई अवैध शराब की मात्रा 532 पेटियां है।

Read More : CG Crime : प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर शव को लगाया ठिकाने, ऐसे सुलझी हत्या की गुत्थी…

मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनी में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने अवैध शराब का जखीरा मिलने की पुष्टि की और बताया कि यह सफलता मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख रुपये है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all