पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रक से 22 लाख से ज्यादा का डोडा किया बरामद
October 21, 2024 | by Nitesh Sharma

पिथौरा। महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां अफीम पोस्ट डोडा की जब्ती की गई है। ट्रक में मुर्रा के बोरा के नीचे प्लास्टिक की 140 बोरियों में डोडा भरकर रखा गया था। जब्त किए गए डोडा की कुल कीमत 22 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है।
दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गेरूआ रंग की महिन्द्रा कंपनी की ट्रक RJ 04 GC 5944 को नेशनल हाइवे 53 रोड बेरियर के कुछ आगे खड़ा है। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि ट्रक में कोई चालक या व्यक्ति नहीं है।
इसके बाद गाड़ी की तलाशी में मुर्रा बोरियों के नीचे छिपाकर रखे 140 नग प्लास्टिक बोरियों में 16-16 किलोग्राम के मान से डोडा मिला। मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए डोडा को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।
RELATED POSTS
View all