Live Khabar 24x7

पुलिस को मिली सफलता, ओडिशा से यूपी गांजा तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार

March 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

बलरामपुर। ओडिशा से यूपी गांजा तस्करी करने वाले दो लोग गिरफ्तार किया गया है। मामला बलरामपुर के बसंतपुर थाना क्षेत्र से आया है। यहां टीवीएस जुपिटर सवार दो युवक ओडिशा से उत्तरप्रदेश गांजा लेकर जा रहे थे। इसमें से एक आरोपी का हाथ टूटा हुआ था और उसी के आड़ में गांजा सप्लाई किया जा रहा था। ताकि किसी को भी उन पर शक भी न हो। फिर भी तस्कर पुलिस की नजरों से बच नहीं सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी दो व्यक्ति ओडिशा से गांजा लेकर अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश की ओर जा रहे है। जिसपर पुलीस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को धनवार चेकपोस्ट पर पकड़ा और उनसे पास से छः किलो गांजा जब्त किया है। वहीं एक tvs जुपिटर को भी जब्त किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED POSTS

View all

view all