Live Khabar 24x7

पुलिस को मिली सफलता, मुंबई का युवक रायपुर में गांजा बेचते गिरफ्तार

August 25, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में मुंबई का एक युवक गांजा बेचते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने बैग में गांजा रखा था। इसे बेचने के लीयते आरोपी ग्राहक तलाश रहा था। इसी दौरान पुलिस को गांजा बेचने वाले व्यक्ति की सूचना मिली। जिसके बाद इंद्रप्रस्थ कालोनी फेस 2 स्थित खाली मैदान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र, मुंबई निवासी सरफुद्दीन शेख रायपुर में गांजा बेचने पहुंचा था। ग्राहक की तलाश कर रहा था। तभी पुलिस मौके इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस 2 स्थित खाली मैदान में घूम रहे एक सदिग्ध युवक से पूछताछ और तलाशी ली। जिसपर उसके पास बैग में गांजा रखा हुआ पाया। पुलिस ने आरोपी के पास से 7 किलों गांजा जब्त किया और उसे जेल भेज दिया।

RELATED POSTS

View all

view all