भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले को रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने थाने का घेराव किया। जहां पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। अब पुलिस के इस रवैये को लेकर प्रदेश की सियासी हलचल तेज हो गई है। इधर पूर्व सीएम बघेल ने पूरी मामले को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी किया है। इस पोस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर सवाल उठाये। साथ ही मीडिया को भी निशाना साधा है।
दरअसल, भिलाई तीन में मंगलवार को पूर्व सीएम बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) का काफिला रोक दिया गया था। जिसके बाद भूपेश बघेल ने अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये थे। जिसके बाद आज थाना का घेराव करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दी। इसे लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लिखा कि “मार्च निकाल रहे मेरे साथी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे थे। वे सिर्फ़ नारे लगा रहे थे। देखिए पुलिस वालों ने कैसे बिना किसी उकसावे के उन पर लाठी बरसानी शुरु कर दी। सरकारी नुमाइंदे मीडिया के ज़रिए अफ़वाह फैला रहे हैं कि प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला पहले हुआ था। और मीडिया इस दुष्प्रचार का हिस्सा बनी हुई है।”
मार्च निकाल रहे मेरे साथी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे थे। वे सिर्फ़ नारे लगा रहे थे।
देखिए पुलिस वालों ने कैसे बिना किसी उकसावे के उन पर लाठी बरसानी शुरु कर दी।
सरकारी नुमाइंदे मीडिया के ज़रिए अफ़वाह फैला रहे हैं कि प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला पहले हुआ था। और मीडिया इस… pic.twitter.com/FCiRsxzQdl
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 27, 2024
एक और वीडियो पोस्ट में भूपेश बघेल ने लिखा कि “एसपी दुर्ग और उनके आका ठीक तरह से समझ लें। सत्ता उलटती-पलटती रहती है, काम ऐसे ही कीजिएगा कि भविष्य में आंख मिला सकें।”
एसपी दुर्ग और उनके आका ठीक तरह से समझ लें।
सत्ता उलटती-पलटती रहती है, काम ऐसे ही कीजिएगा कि भविष्य में आंख मिला सकें। pic.twitter.com/jEztoRjsGo
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 27, 2024
सबसे पहले शेयर किए गए वीडियो के साथ भूपेश बघेल ने लिखा कि “भिलाई – 3 में शांतिपूर्ण धरने के बाद शांतिपूर्वक मार्च करके ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस वालों दौड़ा दौड़ाकर पीटा। तो क्या अब भाजपा सरकार को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन भी बर्दाश्त नहीं है? यह तो जनता का लोकतांत्रिक अधिकार है। भाजपा सरकार और ख़ासकर उनके आदेश का पालन कर रहे नौकरशाह कान खोलकर सुन लें। सत्ता की गोद में बैठ कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवाना याद रहेगा। और भूलना मत, लाठी का एक-एक वार कांग्रेसियों का हौसला बढ़ाता है। हम गांधीवादी हैं। लोकतंत्र पर हमारी अटूट आस्था है। एक सवाल अभी बचा हुआ है, बजरंग दल के गुंडा तत्वों पर कार्रवाई कब होगी?”
भिलाई – 3 में शांतिपूर्ण धरने के बाद शांतिपूर्वक मार्च करके ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस वालों दौड़ा दौड़ाकर पीटा।
तो क्या अब भाजपा सरकार को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन भी बर्दाश्त नहीं है? यह तो जनता का लोकतांत्रिक अधिकार है।
भाजपा सरकार और ख़ासकर उनके आदेश का पालन कर… pic.twitter.com/RJeLAPxMgK
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 27, 2024